धूप और रूप
"धूप में निकला न करो रूप की रानी, गोरा रंग काला न पड़ जाये''। 'ख़बरदार'जो यह गाना गुनगुनाया तो। किसी विरोधी दल,महिला संस्था या मीडिया वालों ने सुन लिया ,तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपके खिलाफ धरने / प्रदर्शन हो सकते हैं ,F.I.R.भी हो सकती है। मेरी मानो तो ,अपना मुँह बंद ही रखें। महिलाओं को क्या करना चाहिए,कैसे कपड़े पहिनने चाहिए ,कैसे संस्कार होने चाहिए --इन सब बातों से आपको क्या लेना /देना। ''MY CHOICE"का जमाना है। मेरी तो सलाह है कि, अपनी पत्नि , बहिन या बेटी को भी कुछ मत कहिये --जमाना ख़राब है।