दिल अगर जिंदा है तो धड़कना ही काफी नहीं,
आंख अगर है तो फड़कना ही काफी नहीं।
दिल में एहसास का होना बहुत जरूरी है,
और आंखों में नमी का होना बहुत जरूरी है।
दिल में प्यार भरा हो और दया का वास हो,
आंखों में करुणा हो और प्रेम की प्यास हो।
संकुचित दिलों में कभी प्यार नहीं पनपता,
जैसे बंजर भूमि में कोई फूल नहीं खिलता।
आंखें जिधर भी देखें उधर ही हो कुशलता,
अपने कर्म में सभी को अवश्य मिले सफलता।
दिल हमारा स्वच्छ जल सा पारदर्शी हो जाए,
तो निश्चित ही हमारी नजर समदर्शी हो जाए।
Nkkkd
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें