शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

मार्च गीत

 हम बनायें , हम बनायें ,
 पर्वत को कटवा देंं हम
सागर को बंधवा दें हम
ऐसे चलें कर्म करें
हम बनाए रास्ता ।
हम बनायें- - -
 आंधियों से ना घबरायें
 रोक के उनको सबक सिखायें,
 हौसला हो बुलंद हमारा
जो चाहेंं करके दिखलायें।
 स्वच्छंद बनेंं कर्म करें
 नहीं रहेगी दासता,
 हम बनायें - - -
पवन हमें संदेश दिलाये
 बादल भी हमें नम्र बनाये,
 आलोकित हो पथ अपना
यह सूरज हमको सिखलाये।
 सूर्य बनेंं चंद्र बनेंं
हमें वतन से वास्ता ।
हम बनायें - - -
 हम बच्चे सब मिल जो जाएं
मातृभूमि को सबल बनाएं ,
एक भी दुश्मन बच न पाये
 मार के उनको दूर भगाएं।
 शूर बनेंं वीर बनेंं
हम बनाए रास्ता
हम बनायें , हम.बनायें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें