💥एक लघुकथा 💥
अरे ओ बंसी , जा रस्सी लेकर आ और बांध दे इसके हाथ और पैर । आज फैसला हो ही जाए , दो साल से खुद तो फोकट का खा ही रही है और एक बच्चा और पैदा कर दिया, इसको भी हम ही खिलाते रहें, हराम का पैसा है क्या हमारे पास , इसका बाप तो आगे कुछ देता नहीं । कहा था हमने, जो दिया था.वह क्या जिंदगी भर चलेगा ? दो लाख और दे दो लेकिन , इसके बाप के कान में जूं भी नहीं रेंग रही, आज तो अंतिम फैसला होकर ही रहेगा । बंसी ने जैसे ही उसके हाथ और पैर बांधे , मां के कहने पर सबसे पहले बंसी ने ही उद्घाटन किया और डंडे मार मार कर अपनी पत्नी को बेहाल कर दिया । फिर मां डंडा अपनी बेटी को देते हुए बोली , ले अब तेरा नंबर आ गया , मोबाइल चाहिए था ना तेरे को , नहीं मिला , तो दे दे अब सजा । और बेटी शुरू हो गई- दे दनादन, दे दनादन । मां ने अब बेटी से डंडा लेकर बेटे को दिया और कहा- ले तेरे को मोटरसाइकिल चाहिए थी ना , नहीं मिली तो ले तू भी ले बदला । देवर ने भाभी की मार मार कर चमड़ी उधेड़ दी । मां ने छोटे बेटे से डंडा लेकर फिर से बंसी को देते हुए कहा कि,ले और अब अंतिम क्रिया कर ही दे ।बंसी ने डंडा उठाया और पूरे वेग से उस "अभागन" के सिर पर मार दिया । बेचारी बहू अब अंतिम सांस तक पहुंचते पहुंचते , मन ही मन बुदबुदाई - पिताजी मुझे माफ कर देना , मैं असमय.ही जा रही हूं , मैं आपको कंगाल नहीं कर सकती थी और इसीलिये मैंने आपको , इनकी मांग पूरी करने को मना किया । पिताजी , आपने कहा था कि बेटी खड़ी हुई ससुराल जाती है और वहां से निकलती है- लेटी हुई । मुझे संतोष है कि मैंने आपका कहा पूरा किया । एक हिचकी आई और बस - - - -
-उपरोक्त कथा काल्पनिक नहीं है, यह एक सत्य घटना पर आधारित है जिसका 'वीडियो' काफी चर्चित रहा । मैंने यह 'वीडियो' कई बार देखा और इसे एक लघुकथा का रूप दिया ।
अब कुछ प्रश्न आपके लिए--
1). क्या वास्तव में ऐसा होता है ?
2) ऐसा केवल निम्न वर्ग या मध्यम वर्ग में ही होता है या उच्च वर्ग में भी ?
3) समय के साथ साथ ऐसी मानसिकता में परिवर्तन क्यों नहीं हुआ ?
4) लड़की "वर्किंग" हो, ऐसी मांग रखने वाले भी क्या ऐसी मानसिकता के शिकार हैं ?
5) हमारे समाज में भी क्या दहेज की लालसा रखने वाले कुछ लोग हैं ?
6) ऐसा क्या किया जाना चाहिए कि दहेज की लालसा शून्य हो जाए और महिलाएं ऐसी यातनाओं की शिकार ना हों ?
आपके जो भी विचार हों, कृपया प्रेषित करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें