शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

अनुभूति

 प्रकाश की इन किरणों में
 ये कण क्यों डोल रहे हैं ,
आते जाते भाव मेरे मन के
 क्यों दिल के झूले में झूल रहे हैं ।
किरणों में ये जो कण हैंं
 चमचम क्यों चमक जाते हैं ,
भाव गीतों के मेरे दिल में
आते आते क्यों बहक जाते हैं ।
किसने रोका पथ किरणों का
कौन राह में बना अड़चन है,
 और कौन है जो छाया है मुझ पर
 क्यों दिल में हुई तड़पन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें