कृपा करो मां सरस्वती
विद्या तो दे दो हमें सभी
न आये किसी विधा में कमी
कृपा करो मां सरस्वती - --
अभी तुमने कुछ सोचा नहीं,
वीणा के तारों को छुआ नहीं,
झंकार नई जगा दे अभी,
कृपा करो मां सरस्वती - - -
मेरा मन भटका यहां वहां,
मेरी मंजिल तो है यहां यहां,
मंजिल पर मैं पहुंचा हूं अभी,
कृपा करो मां सरस्वती- - -
कमल पुष्प से फैले महक,
लगता है मोर रहा हो चहक,
वीणा पर मधुर तान जब भी बजी,
कृपा करो मां सरस्वती- - -
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें