*** पवित्र धागा और वादा***
भा ई बहन का नाता है अटूट,
इसमें न मिलावट न खोट।
इस रिश्ते को नवीनता देने
रक्षा बंधन का आता त्यौहार
जिसका महत्त्व है इतना,
इन्सां के सोये दायित्व को
दे जाते हैं ये,
एक नई चेतना।
मिला मुझे और ग्रहण किया
तुम्हारे स्नेह में भीगा
भ्राता व भगिनी के बीच
अटूट प्रेम को दृढ बनाने ,
भ्राता को सर्व -संपन्न करने ,और
चतुर्मुखी उन्नति की कामना लिए
तुम्हारा पवित्र धागा।
मेरे दायित्व को
नई चेतना मिली ,
मैने जानी कच्चे धागे की मजबूती ,
भगिनी , मैं भी करता हूँ
हृदय की गहराईयों से
तुम्हारे प्रति अपना दायित्व,
निभाने का वादा।
जिसका महत्त्व है इतना,
इन्सां के सोये दायित्व को
दे जाते हैं ये,
एक नई चेतना।
मिला मुझे और ग्रहण किया
तुम्हारे स्नेह में भीगा
भ्राता व भगिनी के बीच
अटूट प्रेम को दृढ बनाने ,
भ्राता को सर्व -संपन्न करने ,और
चतुर्मुखी उन्नति की कामना लिए
तुम्हारा पवित्र धागा।
मेरे दायित्व को
नई चेतना मिली ,
मैने जानी कच्चे धागे की मजबूती ,
भगिनी , मैं भी करता हूँ
हृदय की गहराईयों से
तुम्हारे प्रति अपना दायित्व,
निभाने का वादा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें